1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूरे प्रदेश में भाजपा ने डर का माहौल बनाया : सतीश चन्द मिश्रा

- खुशी दुबे जेल में बंद है। शासन और प्रशासन असलियत खुलने के डर से उसकी जमानत नहीं होने दे रही है : सतीश चन्द मिश्रा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 8 Aug 2021, 7:36 PM IST

Satish Chandra Mishra

Satish Chandra Mishra

लखनऊ. बिकरू कांड का जिक्र करते हुए बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द मिश्रा ने कहाकि, भाजपा ने पूरे प्रदेश में डर का माहौल तैयार कर दिया है। ब्राह्मण समाज के लोगों को घरों से उठाकर एनकाउंटर कराकर मरवाने में सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है। लोग बुरी तरह से भयभीत है। खुशी दुबे जेल में बंद है। शासन और प्रशासन असलियत खुलने के डर से उसकी जमानत नहीं होने दे रही है।

'अब्बा' पर गर्माई सियासत, भाजपा-सपा ने एक दूसरे को मारे तीखे शब्दों के बाण

रविवार को बिजनौर जिले में बसपा ब्राह्मण समाज की एक गोष्ठी में बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द मिश्रा ने कहा कि भाजपा की सरकार पिछले चार साल से ब्राह्मण समाज का अपमान करने का काम कर रही है। अब चार साल में हुए अपमान का बदला लेने के लिए 16.5 फीसदी ब्राह्मण समाज को 23 फीसदी समाज के अन्य वर्गों के लोगों को साथ लेकर भाजपा को खदेड़ने का काम करना होगा।

सपा और भाजपा पर निशाना साधते हैं सतीश चन्द मिश्रा ने कहाकि, दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। वर्ष 2003 से 07 के बीच जो सपा सरकार ने किया वहीं वर्तमान में भाजपा कर रही है। हाथरस कांड का जिक्र करते हुए कहा कि दुष्कर्म की शिकार का रात्रि में दो बजे बिना परिजनों की मौजूदगी में दाह संस्कार करा दिया गया। मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों को भी नहीं बख्शा गया।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश