31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या का ईंट पूजन अशुभ घड़ी में हुआ : सतीश चंद्र मिश्र

- देख लीजिए अभी तक नींव का काम पूरा नहीं हुआ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 6 Aug 2021, 5:05 PM IST

अयोध्या का ईंट पूजन अशुभ घड़ी में हुआ : सतीश चंद्र मिश्र

अयोध्या का ईंट पूजन अशुभ घड़ी में हुआ : सतीश चंद्र मिश्र

लखनऊ. राम मंदिर शिलान्यास को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए बहुजन समाज पार्टी राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहाकि, यह भूमि पूजन नहीं ईंट पूजन था, वह भी उस समय हुआ, जब साधु-संत कह रहे थे कि यह घड़ी शुभ नहीं है, देख लीजिए अभी तक नींव का काम पूरा नहीं हुआ है।

मंदिर बसपा बनाएगी :- विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर एक चैनल के कार्यक्रम में सतीश चंद्र मिश्र ने कहाकि, फैसला आए डेढ़ साल हो गए हैं, पर अभी तक नींव का काम पूरा नहीं हुआ, पहले कह रहे थे कि एक साल में बना लेंगे, असल में भाजपा के अंदर मंदिर बनाने की इच्छा ही नहीं है, मंदिर बसपा की ओर से बनाया जाएगा।

अयोध्या में क्या विकास हुआ देखें :- सतीश चंद्र मिश्र ने कहा, भाजपा ने ब्राह्मण समाज का वोट धर्म के नाम पर लिया था। मैं चाहता हूं कि लोग अयोध्या जाएं, और देखें कि अयोध्या में क्या विकास हुआ है। वहां पर शिविर के अंदर चलना मुश्किल हो जाता है। भाजपा कहती है कि हमने दस हजार करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं।

जंग लगी पंचर साइकिल से रेस नहीं जीती जाती : स्वतंत्र देव सिंह

चंदे का हिसाब देने में हिचक रही भाजपा :- साल 1993 से अब तक के चंदे पर सतीश चंद्र मिश्र ने कहा ने कहाकि, हमने हिसाब मांगा लेकिन मिल नहीं रहा। हमने खुले मंच से कहाकि आपने भगवान श्रीराम के नाम पर अभी तक रुपया इकट्ठा किया है। यहां तक कि विदेशों से डॉलर में भी चंदा इकट्ठा किया गया। ऐसे में चंदे का हिसाब देने में क्यों हिचक रहे हैं।