लखनऊ. Priyanka Gandhi Attack Champat Rai श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) अचानक सुर्खियों में आ गया। राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन के सौदे में कथित भ्रष्टाचार पर कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहाकि, करोड़ों लोगों ने आस्था और भक्ति के चलते भगवान के चरणों में चढ़ावा चढ़ाया। उस चंदे का दुरुपयोग अधर्म है, पाप है, उनकी आस्था का अपमान है।