30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के वक्त भी लोगों को गुमराह कर रही सपा : कृषि मंत्री

Agriculture Minister Surya Pratap Shahi Samajwadi Party Attack - कम से कम विपक्ष को ऐसा समय तो अपनी छिछोरी राजनीति से बाज आना चाहिए : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 24 May 2021, 4:37 PM IST

कोरोना के वक्त भी लोगों को गुमराह कर रही सपा : कृषि मंत्री

कोरोना के वक्त भी लोगों को गुमराह कर रही सपा : कृषि मंत्री

लखनऊ. Agriculture Minister Surya Pratap Shahi Samajwadi Party Attack गेहूं खरीद और उसके भंडारण के संबंध में समाजवादी पार्टी के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहाकि, विपक्ष कोरोनावायरस इस कठिन समय में भी लोगों को गुमराह कर रहा है। कम से कम विपक्ष को ऐसा समय तो अपनी छिछोरी राजनीति से बाज आना चाहिए।

उप्र सरकार सभी मृत शिक्षकों, कर्मियों के परिवारों को एक करोड़ मुआवजा व आश्रित को नौकरी दे : प्रियंका गांधी

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सपा पर झूठी और भ्रामक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए कहाकि, सपा ने क्रय केंद्रों पर जमा हजारों टन गेहूं लापरवाही के चलते भीग कर खराब होने का उल्लेख किया है यह सही नहीं है। क्रय केंद्रों पर रखा गेहूं विधिवत कवर करके रखा गया है। कहीं से भी खराब होने की सूचना नहीं है। प्रदेश में अब तक 6570 लाख कृषकों से 33.7 तीन लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। उन्होंने कहा कि किसानों के आधार एवं राजस्व विभाग के भूलेख से लिंक कर कृषकों को पीएफएमएमस के माध्यम से भुगतान कराया जा रहा है। ऐसे में बिचौलियों व बड़ी कंपनियों को लोगों को लाभ पहुंचाने का आरोप सत्य नहीं है।