
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. राजधानी से जयपुर के बीच 16 फरवरी यानी मंगलवार से पिंक सिटी बस सेवा शुरू हो गई है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन बुकिंग शुरू हुई। लखनऊ के आलमबाग टर्मिनल से जयपुर के सिंधी कैंप स्थित बस स्टेशन के बीच रोजाना यह बस चलेगी। यूपी रोडवेज की पिंक सिटी बस सेवा करीब 600 किमी का सफर 12 घंटे में तय करेगी। इसका किराया प्रति यात्री 1171 रुपये निर्धारित किया गया है। इस बस की खास बात यह है कि यह लखनऊ से शाम 7 बजे जयुपर के लिए रवाना होगी वहीं, जयपुर से भी लखनऊ के लिए शाम 7 बजे ही छूटेगी।
परिवहन विभाग की वेबसाइट (upsrtc.co.in) पर जाकर कोई भी पिंक बस में सीट रिजर्व करा सकता है। 15 फरवरी से ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक चारबाग डिपो अमरनाथ सहाय ने बताया कि सोमवार से बुकिंग के लिए वेबसाइट खोल दी गई है। जयपुर जाने वाले यात्री ऑनलाइन बुकिंग करा अपनी सीट सुरक्षित कर सकते हैं।
पिंक बस की खास बातें
- लखनऊ-जयपुर के बीच चलेगी बस
- लखनऊ के आलमबाग टर्मिनल से शाम 7 बजेगी छूटेगी बस
- जयपुर के सिंधी कैंप स्थित बस स्टेशन से रोजाना शाम 7 बजे रवाना होगी बस
- 12 घंटे में 600 किमी का रास्ता तय करेगी पिंक बस
- परिवहन विभाग की वेबसाइट से करा सकते हैं ऑनलाइन बुकिंग
यह भी पढ़ें : अंडरवियर में छिपाया डेढ़ करोड़ का सोना
Updated on:
15 Feb 2021, 6:46 PM IST
Published on:
15 Feb 2021, 6:42 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.