2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक लड़के ने जूते के सोल पर तो लड़की ने मोजों के अंदर छिपाए थे चीटिंग करने लिए नोट्स! लखनऊ यूनिवर्सिटी एग्जाम में नकल का केस

Exam Cheating Case Update: परीक्षा में नकल के अनोखे तरीके स्टूडेंट्स ने अपनाए। जिसे देखकर टीचर्स भी हैरान रह गए। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Harshul Mehra

Jun 02, 2026

lucknow university exam cheating case update students adopted unique methods up news

परीक्षा में नकल के अनोखे तरीके स्टूडेंट्स ने अपनाए। फोटो सोर्स-Ai

Exam Cheating Case Update:लखनऊ यूनिवर्सिटी में चल रही परीक्षाओं के दौरान नकल के ऐसे-ऐसे तरीके सामने आए हैं, जिन्हें देखकर शिक्षक और फ्लाइंग स्क्वॉड के सदस्य भी हैरान रह गए। किसी छात्र ने अपनी आस्तीन पर उत्तर लिख रखे थे, तो किसी ने कपड़ों के भीतर पर्चियां छिपा रखी थीं। कई छात्रों ने मोजों, जूतों और हथेलियों का भी इस्तेमाल नकल के लिए किया।

आस्तीन पर लिखे जवाब ने खोली पोल

एक निजी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीए के एक छात्र को डेटा एनालिटिक्स की परीक्षा के दौरान नकल करते हुए पकड़ा गया। छात्र ने अपनी आस्तीन के अंदर उत्तर लिख रखे थे, लेकिन परीक्षा के दौरान पसीना आने से स्याही फैल गई और उसका हाथ नीला पड़ गया। इसी वजह से उसकी हरकत पकड़ में आ गई।

मोजों में छिपाकर रखी थीं कई पर्चियां

एलएलबी तृतीय वर्ष की एक छात्रा ने नकल के लिए मोजों के अंदर नोट्स छिपा रखे थे। जब कक्ष निरीक्षक को उस पर शक हुआ और जांच की गई तो उसके मोजों से एक के बाद एक कई पर्चियां निकलीं। बताया गया कि ये पर्चियां आपस में रस्सी से बंधी हुई थीं।

शर्ट में स्टेपल की गई थीं नकल की पर्चियां

कॉमर्शियल लॉ की परीक्षा दे रही एलएलबी की एक अन्य छात्रा ने अपनी शर्ट के अंदर पर्चियां स्टेपल कर रखी थीं। जांच के दौरान एक पर्ची उसके हाथ में मिली, जबकि कुछ पर्चियां शर्ट के बाहर तक दिखाई दे रही थीं। इसी आधार पर उसे नकल करते हुए पकड़ लिया गया।

हथेली पर लिखे नोट्स भी नहीं आए काम

एलएलबी के एक छात्र ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की परीक्षा में अपनी हथेली पर महत्वपूर्ण नोट्स लिख रखे थे। हालांकि निरीक्षकों की नजर से वह भी नहीं बच सका और उसे नकल करते हुए पकड़ लिया गया।

जेब और जूतों में छिपाए गए नोट्स

फ्लाइंग स्क्वॉड के अनुसार बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के एक छात्र ने एडवांस्ड मैकेनिक्स की परीक्षा के दौरान जेब में पर्चियां छिपा रखी थीं। वहीं बीफार्मा के एक छात्र ने फार्मास्यूटिकल इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री की परीक्षा में जूतों के तलवों के नीचे नोट्स चिपका रखे थे। वह सावधानी से एक-एक नोट निकाल रहा था, लेकिन आखिरकार पकड़ा गया।

पकड़े गए छात्रों की परीक्षा हुई निरस्त

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि जिन छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया है, उनकी संबंधित परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं। अब इन छात्रों को बैक पेपर परीक्षा में शामिल होना होगा।