
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में कोरोना वैक्सीन ड्राई रन शुरू
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आज पांच जनवरी को कोरोना वैक्सीन लगाने का पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ड्राई रन को लेकर बेहद गंभीर हैं। कोई खामी न मिले इसलिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अगर को गलती हो तो उसे ठीक कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद है। केंद्र सरकार ने ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोहिया अस्पताल पहुंचकर कोरोना वैक्सीनेशन ड्राई रन की तैयारियों का जायजा लिया।
लखनऊ के छह केंद्र जहां होगााा ड्राई रन :- राजधानी लखनऊ में इन स्थानों पर पीजीआई, केजीएमयू, लोहिया संस्थान, सहारा, मेदांता, लोकबंधु, रामसागर मिश्र-बीकेटी, एरा मेडिकल कॉलेज के अलावा काकोरी, माल, मलिहाबाद, इंदिरानगर में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन होगा।
ड्राई रन सुबह 10:00 बजे से :- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय भटनागर ने बताया कि कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन के लिए कुल 24 केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार देर शाम ही सभी जरूरी सामान केंद्रों पर पहुंचा दिए गए हैं। सभी लाभार्थियों को केंद्र पर एक घंटे पहले पहुंचने के निर्देश जारी किए गए हैं। ड्राई रन की शुरुआत सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। जिसमें दो सत्र होंगे। इसके लिए कुल 120 नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे। प्रत्येक सत्र में 60 नोडल अधिकारी होंगे।
14 जनवरी से यूपी में कोरोना वैक्सीनेेेेेेेशन :- सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि हर हाल में मकर संक्रांति के शुभ अवसर यानि 14 जनवरी से यूपी में कोरोना वैक्सीनेेेेेेेेेशन का कार्य शुरू हो जाए। प्रदेश में पहले चरण में नौ लाख हेल्थ वर्कर और दूसरे चरण में 20 लाख फ्रंटलाइन वर्कर को कोरोना वैक्सीन का टीका लगेगा। हर हफ्ते में दो दिन टीका लगाया जाएगा। अगर पहला चरण 15 से 20 जनवरी के बीच शुरू हुआ तो दूसरा चरण फरवरी तक पूरा हो जाएगा।
इस कमरे में होगी निगरानी :- यूपी सरकार ने हर वैक्सीन केंद्र में तीन कमरों की व्यवस्था की है। पहला वेटिंग रूम, दूसरे कमरे में वैक्सीन लगाई जाएगी और तीसरा कमरा ऑब्जर्वेशन रूम होगा, जहां वैक्सीन लगने के बाद आधे घंटे तक सभी को निगरानी के लिए रोका जाएगा। वैक्सीन सेंटर्स तक टीका पहुंचाने के लिए भी हाईटेक आइस बॉक्स मंगाए गए हैं।
Updated on:
5 Jan 2021, 11:18 AM IST
Published on:
5 Jan 2021, 10:38 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.