3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी ने बनाया एक बड़ा रिकार्ड, तीन दिग्गज मुख्यमंत्री न कर सके ये काम

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी विधानमंडल में अपना अंतिम और पांचवां बजट 2021-22 पेश किया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 22 Feb 2021, 5:43 PM IST

सीएम योगी ने बनाया एक बड़ा रिकार्ड, तीन दिग्गज मुख्यमंत्री न कर सके ये काम

सीएम योगी ने बनाया एक बड़ा रिकार्ड, तीन दिग्गज मुख्यमंत्री न कर सके ये काम

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी विधानमंडल में अपना अंतिम और पांचवां बजट 2021—22 पेश किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने नाम एक और रिकार्ड दर्ज करा लिया। यूपी में भाजपा सरकार के वह पहले ऐसे सीएम बन गए है जिनकी अगुवाई में लगातार पांचवीं बार बजट पेश किया गया। कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्ता तथा राजनाथ सिंह ने भी यूपी की बागडोर संभाली थी, ये सभी भाजपा के मुख्यमंत्री थे पर कोई भी तीन बार से अधिक बजट नहीं पेश कर सका था।

यूपी बजट 2021 में किसानों के लिए तोहफों की बरसात

उत्तर प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट आज पेश किया गया। मुख्यमंत्री योगी ने अपना पहला बजट वित्तीय वर्ष 2017-18 में 3.84 लाख करोड़ का पेश किया था। वित्तीय वर्ष 2017-18 में 3.84 लाख करोड़, 2018-19 में 4.28 लाख करोड़, 2019-20 में 4.79 लाख करोड़ और 2020-21 में 5.12 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। अब 2021-22 के लिए उन्होंने इसे बढ़ाकर 5.5 लाख करोड़ किया है। यह उत्तर प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट है।