1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में ऑक्सीजन प्लांटों व आपूर्ति करने वाली एजेंसियों की सुरक्षा बढ़ाई गई

यूपी पुलिस मुख्यालय ने उत्तर प्रदेश भर के ऑक्सीजन प्लांटों (Oxygen Plants) और आक्सीजन सप्लाई (Oxygen Supply Agencies ) करने वाली एजेंसियों की सुरक्षा ( policeSecurity) बढ़ाए जाने के निर्देश दिए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 18 Apr 2021, 6:31 PM IST

यूपी में ऑक्सीजन प्लांटों व आपूर्ति करने वाली एजेंसियों की सुरक्षा बढ़ाई गई

यूपी में ऑक्सीजन प्लांटों व आपूर्ति करने वाली एजेंसियों की सुरक्षा बढ़ाई गई

लखनऊ. यूपी में कोरोना वायरस बेलगाम हो चुका है। प्रतिदिन जारी की जा रही कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट नए नए रिकार्ड बना रही है। यूपी के लगभग सभी सरकारी और गैर सरकारी अस्पताल इस वक्त गंभीर कोविड मरीजों के लिए आक्सीजन उपलब्ध कराने में असमर्थ हैं। भारी मात्रा में गंभीर कोविड मरीजों की आक्सीजन की आवयश्कता को देखकर अस्पतालों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। ऑक्सीजन प्लांटों (Oxygen Plants ) और आक्सीजन सप्लाई (Oxygen Supply Agencies ) करने वाली एजेंसियां इस वक्त अपनी सुरक्षा को लेकर घबराई हुई हैं। पर सरकार गंभीर है। यूपी पुलिस ( up police ) मुख्यालय ने उत्तर प्रदेश भर के ऑक्सीजन प्लांटों और आक्सीजन सप्लाई करने वाली एजेंसियों की सुरक्षा बढ़ाए ( policeSecurity ) जाने के निर्देश दिए है।

यूपी के ऑक्सीजन प्लांटों की सांसें फूली, अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कालाबाजारी रोकने और किसी तरह की कानून व्यवस्था की समस्या पैदा होने से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में ऑक्सीजन प्लांट हैं या ऑक्सीजन वितरण के लिए कार्यरत कंपनियां हैं वहां पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाने और यूपी 112 के वाहनों की पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं।

Oxygen Plant : यूपी में अब नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी, 15 दिन में स्थापित होंगे 10 नए प्लांट

दस नए प्लांट लगाने की घोषणा:- ऑक्‍सीजन की कमी पर गंभीरता दिखते हुए सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने यूपी में ऑक्‍सीजन की किल्‍लत खत्म करने के लिए सूबे के अलगण्अलग स्थानों पर 10 नए ऑक्सीजन प्लांट शीघ्र स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इसकी जिम्मेदारी सीएम ने स्वास्थ्य मंत्री और अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को सौंपी है। प्रत्‍येक ऑक्‍सीजन प्‍लांट के लिए 63 लाख रुपए दिए गए हैं। इस प्रकार कुल दस ऑक्‍सीजन प्‍लांट को बनाने में करीब छह करोड़ रुपए से अधिक धनराशि पास की गई है।

कोरोना वायरस से बचाव का बड़ा उपाय, रोजाना सुबह शाम लें पांच मिनट भाप