28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / बर्फीली हवाओं से अभी और कांपेंगे लोग, कोहरे और ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल गए बच्चे

बर्फीली हवाओं से अभी और कांपेंगे लोग, कोहरे और ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल गए बच्चे

उत्‍तर प्रदेश के सभी जिलों में अचानक ठंड बढ़ीपूरे प्रदेश में कोहरा अपने पूरे शबाब पर लखनऊ में स्कूल की छुट्टियां नहीं अन्य कई जिलों में आठवीं कक्षा तक स्कूल बंद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 21 Jan 2020, 12:52 PM IST

बर्फीली हवाओं से अभी और कांपेंगे लोग, कोहरे और ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल गए बच्चे

बर्फीली हवाओं से अभी और कांपेंगे लोग, कोहरे और ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल गए बच्चे,बर्फीली हवाओं से अभी और कांपेंगे लोग, कोहरे और ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल गए बच्चे,बर्फीली हवाओं से अभी और कांपेंगे लोग, कोहरे और ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल गए बच्चे

लखनऊ. सोमवार शाम से उत्‍तर प्रदेश के सभी जिलों में अचानक ठंड बढ़ गई। गर्म कपड़ों के बावजूद गलन से लोगों के हाथ पैर सुन्न हो रहे थे। और यह हाल मंगलवार सुबह 10 बजे तक बना रहा। कोहरा अपने पूरे शबाब पर था। दृश्यता इतनी कम थी कि लोगों को आमने सामने का भी दिखाई नहीं दे रहा था। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 16.7 सेल्सियस दर्ज किया गया। स्कूली बच्चे इस ठंड और कोहरे में कांपते हुए स्कूली जा रहे थे। लखनऊ में स्कूल की छुट्टियां नहीं थी पर अन्य कई जिलों में आठवीं कक्षा तक स्कूल बंद हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में आसमान साफ रहेगा पर रात में बर्फीली हवा गलन बढ़ाएगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं। राज्य में उत्तरी-पश्चिमी हवा चल रही हैं। पहाड़ से आ रहीं ये हवाएं मैदानी इलाकों में गलन बढ़ा रहीं हैं। उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। सामान्य से घना कोहरा दर्ज किया गया है। ऐसा अनुमान है कि गुरुवार को दूरदराज के स्थानों पर आंशिक से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कहर उत्‍तर प्रदेश में जारी है। और मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को भी यह कम नहीं होगा। न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट के आसार हैं। हाल ही में हुई बरसात के बाद कोहरे ने भी लखनऊवासियों को अपने चपेट में ले रखा है। सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया हुआ था। राजधानी में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा। वहीं दिन में धूप निकली। वहीं शाम ढलते ही ठंडी हवाएं असर दिखाने लगीं।

अलीगढ़ में आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए दो दिनों का अवकाश घोषित किया गया है। वाराणसी में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बलिया में ठंड से एक महिला की मौत हो गई। प्रयागराज में कई दिनों बाद सोमवार को सुबह से धूप तो खिली लेकिन सर्द हवाओं के आगे वह बेअसर रही।