15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूरे उत्तर प्रदेश में आज से नाइट कर्फ्यू लागू

Uttar Pradesh Today Night curfew - उत्तर प्रदेश में मंगलवार से हर रोज रात्रि कर्फ्यू लागू - शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन - अभी तक रात्रि कर्फ्यू उन्हीं जिलों में लागू था जहां हालात ज्यादा खराब थे
less than 1 minute read
Google source verification
पूरे उत्तर प्रदेश  में आज से नाइट कर्फ्यू लागू

पूरे उत्तर प्रदेश में आज से नाइट कर्फ्यू लागू

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मंगलवार से हर रोज रात्रि कर्फ्यू (Uttar Pradesh Night curfew Today) लागू रहेगा। इसके साथ ही शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन लगाया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को टीम-11 के साथ हुई बैठक में ये निर्देश दिए। अभी तक रात्रि कर्फ्यू उन्हीं जिलों में लागू था जहां हालात ज्यादा खराब थे।

यूपी में ऑक्सीजन की कमी पर हाहाकार, राजनाथ सिंह सहित दो विधायक मदद को आए आगे, सरकार भी मुस्तैदी से जुटी

कोरोना कर्फ्यू में हर नागरिक का योगदान :- मुख्यमंत्री योगी ने बैठक में कहाकि, प्रत्येक शनिवार और रविवार को सूबे में लॉकडाउन प्रभावी रहेगी। साथ ही जिन जिलों में 500 से अधिक एक्टिव केस हैं, वहां हर दिन रात्रि 08 बजे से अगले दिन प्रातः 07 बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। इस नियम को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। कोरोना कर्फ्यू को सफल बनाने में हर नागरिक का योगदान है।

मास्क जरूर लगाएं :- मुख्यमंत्री योगी ने कहाकि, जहां तक जरूरी हो घर से बाहर न निकलें। पर्व और त्योहार घर पर ही मनाएं। निकलें तो मास्क जरूर लगाएं। सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ न हो। इसे कड़ाई से लागू किया जाए।