
सीएम योगी ने जन्मदिन पर लगाया पौध कहा, जुलाई में एक दिन में 25 करोड़ पौध लगाने की योजना
लखनऊ. उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 49वां जन्मदिन है। आज के दिन विश्व पर्यावरण दिवस भी मनाया जाता है। मुख्यमंत्री योगी ने अपने जन्मदिन पर पर्यावरण की रक्षा के लिए एक पौध रोपित किया। इस अवसर पर कहा कि जुलाई के प्रथम सप्ताह के किसी एक दिन में प्रदेश में 25 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। हालांकि सीएम योगी पूर्वाश्रम (संन्यास से पहले) का जन्मदिन नहीं मनाते। फिर भी बधाईयों का तांता लगा रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई बड़े नेताओं, समाजसेवी और जनता ने अपने-अपने ट्विटर अकाउंट से सीएम योगी को पूर्वाश्रम जन्मदिन की शुभनामनाएं दी। योगी आदित्यनाथ ने भी सभी को धन्यवाद दिया।
योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव में हुआ था। उनके पिता आनन्द सिंह बिष्ट फॉरेस्ट रेंजर थे। उनकी माता का नाम श्रीमती सावित्री देवी है। सीएम योगी के तीन बहनें और तीन भाई हैं। योगी का मन बचपन से ही अध्यात्म की ओर झुकने लगा था।
शुभकामनाओं का तांता :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन्मदिन नहीं मनाते हैं। योगी होने के नाते भी वे इन सबसे दूर रहते हैं। उनके लाखों प्रशंसक उन्हें शुभकामनाएं जरूर देते हैं। और सीएम उनको धन्यवाद कहते हैं। हर साल की तरह इस बार भी वह बगैर किसी आयोजन के रोजाना की तरह बैठकें करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए सीएम योगी को पूर्वाश्रम जन्मदिन की शुभनामनाएं दी।
सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहाकि आदरणीय प्रधानमंत्री जी, आपकी शुभेच्छाओं और शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से आभार। आपकी प्रेरणा व कुशल मार्गदर्शन में हम सभी पूर्ण सामर्थ्य के साथ 'नए भारत, सशक्त भारत' के निर्माण में योगदान करते रहें, ऐसी प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं।
पूरे सीजन में 30 करोड़ पौध लगाने का लक्ष्य :- मुख्यमंत्री योगी ने अपने जन्मदिन पर अपने आवास पर एक पौध रोपित कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर सीएम योगी ने जुलाई माह में किसी एक ही दिन में 25 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा है। पूरे सीजन में 30 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। सभी फलदार, छायादार और इमारती लकड़ी वाले पौधे होंगे।
पौधरोपण की विशेष स्कीम :- मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि गंगा जमुना के तटवर्ती क्षेत्रों में पौधरोपण का विशेष कार्यक्रम किया जाएगा। इसके तहत तटवर्ती किसान अपने खेतों में फलदार वृक्षों को लगाएगा उसके लिए भी विशेष स्कीम होगी। इस स्कीम के तहत 3 साल तक सरकार सहयोग करेगी। जो लोग मेड़ पर बिना केमिकल, फ़र्टिलाइज़र के पौधे लगाएंगे, उन्हें सरकार मुफ्त पौधे उपलब्ध कराएगी। पिछले वर्ष भी 25 करोड़ों पौधे 1 दिन में लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया था। उससे पहले 22 करोड़ पौधे लगाए गए थे।उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पीपल, बरगद, पाकड़, देसी आम, सहजन आदि के पौधे लगाने की अपील की थी।
योगी आदित्यनाथ प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के महन्त भी हैं। योगी ने 19 मार्च 2017 को प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत के बाद यूपी के 21वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
Published on:
5 Jun 2020, 5:07 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.