25 वर्षीय हिंदू युवती ने अपने कैश सुपरवाइजर मो. फरहाज उर्फ फराज पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि आरोपी मैनेजर फराज ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने युवती का शोषण किया और उससे पैसे और जेवर भी वसूले। विरोध करने पर उसे पीटा भी गया और सिगरेट से जलाया गया। पीड़िता ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता सुल्तानपुर की रहने वाली है और मॉल में काम करती है।