लखनऊ. यूपी के 28 जिलों में पल्स ऑक्सीमीटर (Pulse Oxymeter) व थर्मामीटर (Thermometer) की खरीद में भारी धांधली हुई है। कई जिलों से मिल रही धांधली की शिकायतों के बाद सीएम योगी ने बीते माह जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन किया था। जांच में पाया गया है कि 28 जिलों में मेडिकल डिवाइस की खरीद में बड़ी गड़बड़ियां हुई हैं। इन जिलों में गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, सुलतानपुर, झांसी, कौशांबी, चित्रकूट व अन्य शामिल हैं। फर्रुखाबाद में तो इंतेहा हो गई है। यहां एक ही तरह के उपकरण तीन अलग-अलग रेट में बेचे गए हैं। वही अन्य जिलों में भी काफी ज्यादा बड़े दामों में पल्स ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर बेचे गए हैं।