लखनऊ. MANREGA Women Employees Will Give Exam For Promotion. मनरेगा (MANREGA) की महिला कार्मिकों को पदोन्नति के लिए परीक्षा देनी होगी। प्रदेश में करीब 44 हजार महिलाओं को अब तक महिला मेट के रूप में जोड़ा जा चुका है। अब उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिलाकर लिखित परीक्षा कराने की तैयारी है। दरअसल, गांव में मनरेगा महिलाओं को सशक्त बनाने की मुहिम चल रही है। आठ मार्च को ग्राम्य विकास विभाग ने मेट के 50 फीसदी पदों पर महिलाओं को रखने का आदेश दिया है। वह तीन साल तक इस पद पर कार्यरत रहेंगी। इन महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें मेट के कामकाज की बारीकियां सिखाई जाएंगी। यह प्रशिक्षण आन-जॉब यानी महिलाओं को छह हजार रुपये प्रति माह भुगतान भी दिया जाएगा।