अयोध्या. राम मंदिर पर फैसले के बाद योगी सरकार अयोध्या के विकास में जुट गई है। इसी कड़ी में अयोध्या नगर निगम से सटे 41 राजस्व गांव अब अयोध्या नगर निगम में शामिल होंगे। नगर निगम की ओर से इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इससे न केवल अयोध्या नगर निगम का क्षेत्रफल बढ़ेगा, बल्कि जुड़ने वाले गांवों का विकास भी होगा। पहले नगर निगम में केवल 60 वार्ड थे, लेकर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद नगर पालिका से नगर निगम बनाया गया था। नगर निगम के विस्तारीकरण की योजना बहुत पहले बनाई गई थी। पहले नगर निगम के केवल 22 गांवों को शामिल करना था, लेकिन अब बदलते परिवेश में नगर निगम से सटे 41 गांव को नगर निगम में शामिल किया जा रहा है।