रजवी ने कहा, "हमारी कौम सपा को छोड़कर एक नए तरफ चल निकली है। इसके नतीजे हर जगह बहुत अच्छे आए हैं। आने वाले लोकसभा के चुनाव में भी सपा के खिलाफ इस तरह से मुहीम चलती रहेगी। 2024 आते आते सपा हाफ हो जाएगी। उन्होने कहा कि हमारी लड़ाई मुस्लिम मसाइल है। जिसपर अखिलेश यादव खामोश रहते हैं। अब तो उनकी बहुत सारी चीजों से साबित हो गया है कि हिंदू की राह पर चल रहे हैं।