7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा सीएम को मायावती का करारा जवाब, ‘कश्मीर बहू’ वाले बयान को लेकर कहा यह

अनुच्छेद 370 समाप्ति के बाद कई नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 10 Aug 2019, 8:20 PM IST

mayawati says meeting of Modi with parties wad a drama

mayawati says meeting of Modi with parties wad a drama

लखनऊ. अनुच्छेद 370 (Article 370) समाप्ति के बाद कई नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। लेकिन इस बीच कुछ भाजपा (BJP) नेता ऐसा कह जा रहे जिससे उनकी भद्दी सोच उजागर हो रही है। हाल में यूपी के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के बीजेपी विधायक विक्रम सैनी (Vikram Saini) ने एक कार्यक्रम में "कश्मीर की गोरी लड़कियों से शादी" वाला बयान देकर अलोचनाओं को आमंत्रित किया था, वहीं अब हरियाणा के मुख्यमंत्री (Haryana CM) मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने भी ऐसा ही कुछ बयान देकर मुसीबत मोल ले ले ही। इजपर बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने भी उन्हें करारा जवाब दिया है।

ये भी पढ़ें- यूपी विधानसभा उपचुनाव से पहले हुआ बड़ा बदलाव, इन्हें बनाया गया मुख्य निर्वाचन

खट्टर ने कहा था यह-

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीएम खट्टर ने फरीदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि "हमारे मंत्री ओपी धनखड़ कहते थे कि वह बिहार से 'बहू' लाएंगे। आजकल लोग कह रहे हैं कि कश्मीर का रास्ता साफ हो गया है। अब हम कश्मीर से लड़कियां लाएंगे।" इस बयान के बाद कई दिग्गज नेताओं ने उनपर निशाना साधा, हालांकि मामला गर्माता देख उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर उक्त बयान का पूरा वीडियो शेयर किया और कहा कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था जिस तरह से मुझे पेश किया गया।

ये भी पढ़ें- पहली बार रामगोपाल यादव ने मंच से मायावती पर किया हमला, चुनाव से पहले के उनके इस पत्र का खोला राज

मायावती ने कहा यह-
खट्टर के आपत्तिजनक बयान पर मायावती ने कहा कि हरियाणा के सीएम धारा 370 की समाप्ति के बाद कश्मीरी बहन-बेटियों के बारे में जो ओछी मानसिकता वाली अभद्रता कर रहे हैं, उसकी बीएसपी कड़े शब्दों में निन्दा व तीव्र भर्त्सना करती है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व महिला विरोधी इन हरकतों का संज्ञान लेकर तत्काल सख्त कार्रवाई करे।

ये भी पढ़ें- अमित शाह का बड़ा मास्टर स्ट्रोक, आगामी विधानसभा चुनावों में जीत के लिए फिर से यूपी के इन दो दिग्गजों को दी बडी़ जिम्मेदारी

विधायक ने कहा था यह-

इससे पहले मुजफ्फरनगर के भाजपा विधायक विक्रम सैनी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कह रहे हैं, 'हमारे मुस्लिम कार्यकर्ता जो यहां बैठे हैं उन्हें खुशी मनानी चाहिए. अब वे कश्मीर की 'गोरी लड़की' से शादी कर सकते हैं।