19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / अमृतसर हादसे पर मायावती ने दिया बड़ा बयान, सरकार से की यह मांग

अमृतसर हादसे पर मायावती ने दिया बड़ा बयान, सरकार से की यह मांग

शुक्रवार रात पंजाब के अमृतसर में एक रेल द्वारा कुचले गए लोगों की घटना से देशभर में हड़कंप मच हुआ है। दशहरा मेले के दौरान हुए इस हादसे में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 20 Oct 2018, 6:05 PM IST

Mayawati on train accident

Mayawati on train accident

लखनऊ. शुक्रवार रात पंजाब के अमृतसर में एक रेल द्वारा कुचले गए लोगों की घटना से देशभर में हड़कंप मच हुआ है। दशहरा मेले के दौरान हुए इस हादसे में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। पीएम मोदी, राष्ट्रपति समेत कई दिग्गजों ने इस घटना पर शोक जताया है। वहीं सीएम योगी व अखिलेश यादव ने घटना की सूचना होते ही इस पर अपना बयान जारी किया। इसी का साथ शनिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस दिल दहला देने वाली घटना पर रोष व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें- पहली बार सीएम योगी व अखिलेश यादव दिखे साथ, किसी को नहीं थी इसकी उम्मीद

मायावती ने कहा यह-

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सवाल उठाते हुए कहा कि बिना सरकार की अनुमति के इस प्रकार के आयोजनों कैसे हुए। उन्होंने कहा कि तत्काल इस पर रोक लगा देनी चाहिए जिससे आगे ऐसी दु:खद व दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। मायावती ने कहा कि ऐसी घटनाओं से देश का माहौल गमगीन होने के साथ बेहद दुखी हो जाता है। त्यौहार के समय हुए इस तरह के हादसे हमेशा याद रहते हैं व खुशी का माहौल गम में तब्दील हो जाता है। ऐसी दर्दनाक घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- लखनऊ के सबसे व्यस्त इलाके व बाजार में लगी भीषण आग, मचा कोहराम

मायावती ने की यह मांग-

मायावती ने इसी के साथ दर्दनाक हादसे पर गंभीर लापरवाही बरतने वालों पर सख्त से सख्त सजा दिए जानी की मांग। साथ ही उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवारीजनों को रेलवे व पंजाब सरकार से समुचित दोनों की अनुग्रह धनराशि मिलनी चाहिए।

अखिलेश ने उठाया था यह सवाल-

इससे पहले शुक्रवार को ही अखिलेश यादव ने जानकारी होते ही शोक जताया और कहा कि अमृतसर ट्रेन हादसे में मारे गये लोगों के प्रति गहरा दुख है। घायलों को तत्काल उच्चतम स्तर का उपचार उपलब्ध कराना सरकार की नैतिक ज़िम्मेदारी है। ये दुर्घटना रेलवे-प्रशासन की बदइंतज़ामी और लापरवाही का दर्दनाक परिणाम है।