7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बसपा में हुआ बड़ा फेरबदल, मायावती ने मुनकाद अली को बनाया नया प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव, संसदीय दल का नेता भी बदला

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने पार्टी में बहुत बड़ा फेरबदल किया है। मायावती ने बसपा प्रदेश अध्यक्ष पद से आरएस कुशवाहा को हटा दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 7 Aug 2019, 6:16 PM IST

Mayawati

Mayawati

लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने पार्टी में बहुत बड़ा फेरबदल किया है। मायावती ने बसपा प्रदेश अध्यक्ष पद (BSP UP President) से आरएस कुशवाहा (RS Kushwaha) को हटा दिया है। उनकी जगह मुनकाद अली (Munkad Ali) बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। बहुजन समाज पार्टी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि बसपा संगठन की कमेटी में कुछ जरूरी तब्दीलियां की गई है। इसमें बताया गया कि पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली को बसपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। मायावती ने कहा कि वह पार्टी से शुरूआत से ही जुड़े रहे हैं और पार्टी के हर सुख-दुख में वे हिस्सेदार रहे हैं व पार्टी की हर जिम्मेदारी को पूरी लगन व निष्ठा के साथ निभाई है।

आरएस कुशवाहा बने राष्ट्रीय महासचिव-
बसपा सुप्रीमो ने आरएस कुशवाहा को बसपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर उन्हें प्रमोट किया है व उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। मायावती ने कहा कि कुशवाहा पार्टी में अनुशासल में रहकर हर कार्य के निष्ठा पूर्वक किया है। मायावती ने कहा उम्मीद है कि दोनोें अपने नए कार्यभार को पूरी जिम्मेजारी के साथ निभाएंगे।

श्याम सिंह यादव को बनाया हया बसपा संसदीय दल के नेता
इसी के साथ दानिश अली (Danish Ali) को मायावती ने संसदीय दल के नेता के पद से हटा दिया है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सर्वसमाज से सामन्जस्य बनाने के लिए दानिश अली के स्थान पर जौनपुर से लोकसभा सांसद श्याम सिंह यादव (Shyam Singh Yadav) को बसपा संसदीय दल के नेता बनाया गया है। वहीं रितेश पांडेय (Ritesh Pandey) को लोकसभा में डिप्टी लीडर बना दिया गया है।