लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘गब्बर सिंह‘ और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले बसपा नेता जय प्रकाश सिंह को बसपा सुप्रीमो मायवती ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बता दें कि मायावती ने जय प्रकाश को पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से हटाया फिर बड़ा निर्णय लेते हुए उनको पार्टी से भी निकाल दिया गया है।