29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरोहा सीट पर प्रत्याशी घोषित करते ही बसपा में उठे बगावती सुर, क्या है मायावती का मास्टरप्लान

Mayawati Candidate on Amroha Seat: बसपा प्रमुख मायावती ने अमरोहा लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इस सीट से डॉक्टर मुजाहिद हुसैन को जिम्मेदारी दी गई है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Aniket Gupta

•

Updated: 8 Mar 2024, 12:59 PM IST

mayawati_candidate_on_amroha_seat.png

Mayawati Candidate on Amroha Seat

Mayawati Candidate on Amroha Seat: यूपी की अमरोहा लोकसभा सीट पर मायावती की पार्टी बसपा ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बसपा ने अमरोहा से डॉक्टर मुजाहिद हुसैन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें, डॉ. मुजाहिद मूल रूप से गाजियाबाद के रहने वाले हैं। वह पेशे से बीयूएमएस डॉक्टर हैं और उन्होंने 2 साल पहले ही बसपा ज्वाईन किया था। डॉक्टर मुजाहिद की पत्नी बागेजहां गाजियाबाद की डासना नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। बीते दिन यानी गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी के वेस्ट यूपी प्रभारी शमसुद्दीन रानी, सांसद गिरीश चंद्र और जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह की मौजूदगी में एक कार्यक्रम के दौरान डॉ. मुजाहिद हुसैन को अमरोहा सीट से प्रत्याशी के रूप में घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment: अटक गई है 16वीं किस्त? खुद से करें ये काम, आ जाएंगे पैसे

डॉ. मुजाहिद के नाम की घोषणा के बाद से ही बसपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने इनके नाम का विरोध शुरू कर दिया और बाहरी उम्मीदवार को सीट पर मौका देने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए हाथों में तख्ती लेकर डॉ. मुजाहिद हुसैन का विरोध किया।