4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मायावती ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, टीका सम्बंधी सरकारी दावों पर दिया बड़ा बयान

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को राजधानी लखनऊ के टीएस मिश्र हॉस्पिटल में लगवाया कोरोना का टीका
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 13 Mar 2021, 7:29 PM IST

mayawati.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कोरोना से शनिवार को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कराया है। शनिवार को उन्होंने राजधानी लखनऊ के टीएस मिश्र हॉस्पिटल में कोरोना का पहला टीका लगवाया। साथ ही गरीबों को मुफ्त टीका लगवाने के लिए केंद्र व राज्य सरकारों से अपील की। इस दौरान उन्होंने जनता से कोविड नियमों को गंभीरता से पालन करने की नसीहत दी। साथ ही कहा कि टीका सम्बंधी सरकारी दावों आदि से इनकार करना ठीक नहीं है।

बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कोरोना प्रकोप से देश की जनता लगातार गहरे संकट व बड़ी मुश्किलों में है। इससे बचाव के लिए वैक्सीन का जो दौर जारी है उसके तहत ही आज मैंने भी टी एस मिश्र मेडिकल कॉलेज व अस्पताल जाकर टीका लगवाया हैं। केन्द्र व राज्य सरकारों से पुनः अपील है कि वे गरीबों के लिए टीके की मुफ्त व्यवस्था करे। एक और ट्वीट में बसपा प्रमुख ने कहा कि देश की जनता से भी मेरी यह पुरजोर अपील है कि वे कोरोना नियमों का सही से अनुपालन करें तथा टीका सम्बंधी सरकारी दावों आदि से इनकार न करके टीकाकरण का पूरा लाभ उठाएं। वर्तमान समय में यही सर्वोत्तम उपाय प्रतीत होता है।

यह भी पढ़ें : UP Panchayat Chunav : AAP ने घोषित किए 'जिताऊ कैंडिडेट्स', विधानसभा चुनाव में भी इन्हीं को मिलेगा टिकट

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश