13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mayawati ने ठुकराया Laloo का न्यौता, कहा – सीटों का होगा बंटवारा, तभी करूंगी मंच साझा

BSP Supremo Mauawati ने प्रेस वार्ता के दौरान ये स्पष्ट किया कि वो पटना में होने वाली 'बीजेपी भगाओ, देश बचाओ' रैली में शिरकत नहीं करेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 24 Aug 2017, 5:51 PM IST

Lalu Mayawati

Lalu Mayawati

लखनऊ. आरजेडी सुप्रीमो Laloo Prasad Yadav द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती को पटना में रविवार को होने वाली रैली के लिए भेजा गया निमंत्रण ठुकरा दिया गया। मायावती ने लखनऊ में मॉल एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान ये स्पष्ट किया कि वो पटना में होने वाली 'BJP Bhagao, Desh Bachao' रैली में शिरकत नहीं करेंगी। बसपा सुप्रीमो ने इस दौरान सख्त तौर पर सीटों के बंटवारे पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक सीटों के बंटवारे पर फैसला नहीं होता है तब तक वह कोई मंच साझा नहीं करेंगी। सीटों के सम्मानजनक बंटवारे में कोई समझौता बसपा नहीं करेगी। जो भी समझौता होगा वो सिद्धांतों के आधार पर ही होगा।

बिहार में जो हुआ वो हैरान करने वाला-
उन्होंने कहा बिहार में चुनाव के बाद जो कुछ हुआ वो हैरान करने वाला है। आपसी झगड़े में महागठबंधन टूट गया। अब सीटें तय होगी तभी बसपा मंच साझा करेगी। सीटों के बंटवारे का फैसला सबसे अहम है। BSP सेक्यूलर पार्टियों के मेल के खिलाफ नहीं है। बसपा खुद एक सेक्यूलर पार्टी है। गठबंधन में सीटों का बंटवारा जरूरी है, नहीं तो गठबंधन बिखरेगा, जिसका फायदा भाजपा को ही होगा। वर्तमान में बीजेपी एंड कंपनी सभी दांवों को खेलकर सत्ता हासिल करने में जुटी है।

भाजपा पर साधा निशाना-

मायावती ने कहा कि विपक्षी पार्टियों को ठोस रणनीति के साथ भाजपा का विरोध करना होगा। गठबंधन टूटने पर बीजेपी को ही फायदा मिल सकता है। उन्होंने कहा कि गठबंधन टूटने पर जनता पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। बिहार सीएम नितिश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन के बाद पीठ पर छूरा मारा गया है। नतीजे के बाद विरोधी पार्टियों में भी मारपीट शुरू हो जाती है। विरोधी पार्टियों का पुराना अनुभव अच्छा नहीं रहा है। विपक्ष को ठोस रणनीति बनानी होगी ताकि जनता का विश्वास हासिल किया जा सके। बीजेपी सेक्युलर पार्टियों को बदनाम करने के लिए गलत तरीका अपना रही है। बीजेपी को धराशायी करना मुश्किल नहीं है।

आधार का किया स्वागत-

मायावती ने आधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसला का स्वागत किया। उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक ऐतिहासिक फैसला दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला मोदी सरकार के लिए एक बड़ी सीख है।