30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाई पर आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर मायावती ने जारी किया बयान, कही यह बात

भाई आनंद कुमार (Anand Kumar) के खिलाफ आयकर विभाग (Income Tax Department) की कार्रवाई से नाराज बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने बयान जारी किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 18 Jul 2019, 10:43 PM IST

Mayawati

मायावती

लखनऊ. भाई आनंद कुमार (Anand Kumar) के खिलाफ आयकर विभाग (Income Tax Department) की कार्रवाई से नाराज बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने बयान जारी किया है। उन्होंने भाजपा (BJP) सरकार पर उनके व उनके नजदीकियों के खिलाफ षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया है। मायावती ने साथ ही 2003 में उनके खिलाफ की गई कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि इससे वह डरने या झुकने वाली नहीं हैं।

ये भी पढ़ें- गायत्री प्रजापति ने ईडी द्वारा की गई छह घंटे की पूछताछ में स्वीकारे आरोप, फिर मुकरे.. बंद कमरे में दागे गए यह सवाल

मायावती ने किया ट्वीट-

बसपा सुप्रीमो ने अपने आधिकारिक ट्विटक अकाउंट पर लिखा, भाजपा केन्द्र की सत्ता का अभी भी दुरुपयोग कर अपने विपक्षियों को षडयंत्र के तहत जबरन फर्जी मामलों में फंसाकर उन्हें प्रताड़ित कर रही है। इसी क्रम में अब मेरे भाई-बहनों आदि को भी जबर्दस्ती परेशान किया जा रहा है, जो अति-निन्दनीय है। लेकिन इससे बीएसपी डरने व झुकने वाली नहीं है। उन्होंने अगले ट्वीट में कहा कि ऐसी ही घिनौनी हरकत इसी पार्टी की सरकार ने सन् 2003 में भी आयकर व सीबीआई आदि के जरिए हमारे विरूद्ध की थी, जो सर्वविदित है, जिसमें फिर हमें अन्त में काफी संघर्ष के बाद मा. सुप्रीम कोर्ट में न्याय मिला।

ये भी पढ़ें- लोकसभा में मुलायम सिंह यादव ने दिया बयान, भाजपा सरकार से पूछा यह सवाल

आपको बता दें कि शुक्रवार को इनकम टैक्स विभाग ने मायावती के भाई और भाभी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके बेनामी प्लॉट जब्त कर लिया गया है, जिसकी कीमत 400 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग