28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Politics: बसपा MLC का दावा- 2024 में PM बनेंगी मायावती, कल जारी होगी निकाय चुनाव के प्रत्याशियों का लिस्ट

UP Politics: बसपा निकाय चुनाव पूरी मजबूती के साथ लडे़गी। सभी सीटों पर प्रत्याशियों का चयन हो गया हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 14 Apr 2023, 11:08 AM IST

mayawatibecome-pm-in-2024-bsp-mlc-list-of-candidates-released-tomorrow

दांए बसपा प्रमुख बांए MLC भीमराव अंबेडकर

बहुजन समाज पार्टी के MLC भीमराव अंबेडकर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में बसपा प्रमुख मायावती देश की प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी 15 अप्रैल को निकाय चुनाव के प्रत्याशियों का ऐलान करेगी।

2024 में PM बनेंगी मायावती
डॉ भीमराव अंबेडकर के 132 वीं जन्म जयंती के मौके पर मीडिया से बात करते हुए बसपा के MLC भीमराव अंबेडकर ने आज लखनऊ के अंबेडकर पार्क में मीडिया से बात करते हुए बड़ा दावा किया हैं। उन्होंने कहा कि बसपा निकाय चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी और चुनाव जीतेगी। पार्टी के इस जीत का असर बड़ा होगा और लोकसभा के अगले चुनाव में पार्टी सुप्रीमो देश की प्रधानमंत्री बनेंगी।

यह भी पढ़ें: UP News: झोपड़ी में आग लगने से मां-बेटे जिंदा जले, जाने कैसे लगी आग

कल होगा प्रत्याशियों का ऐलान
बसपा MLC ने मीडिया को बताया कि पार्टी ने निकाय चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। सभी सीटों पर प्रत्याशियों का चयन हो गया हैं। आज बाबा साहब का जन्म जयंती हैं। इसलिए बसपा कल अपनी पार्टी के प्रत्याशियों का ऐलान करेगी। इस दौरान जब मीडिया वालों ने उनसे निकाय चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि पार्टी निकाय चुनाव में पूरे दमखम के साथ लड़ेगी और न सिर्फ लड़ेगी बल्कि ज्यादा से ज्यादा सीटें भी जीतेगी।