फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद होने से हड़कंप मच गया। एसएसपी के मुताबिक पुलिस ने फैक्ट्री मालिक संजय पुत्र सहेन्दर सिंह निवासी ग्राम मुसकीपुर, बड़गांव, सहारनपुर, हाल निवासी टीचर कॉलोनी, सहसपुर, शिवकुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी मुसकीपुर, बड़गांव, सहारनपुर, हाल निवासी प्रगति विहार, सेलाकुई और रहमान पुत्र शोएब खान निवासी ग्राम भूसी, साहबगंज, चंदौली, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी परवल उम्मेदपुर, प्रेमनगर को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में हरिद्वार के ऋषभ जैन और कन्हैया लाल पुत्र मोरमुकुट सिंह निवासी चायबाग, अंबीवाला, हाल निवास प्रगति विहार, सेलाकुई के नाम भी सामने आए जो फरार हैं।