लखनऊ. Mentha Oil Rate Mentha Oil Price- नवम्बर महीने में हर दिन Mentha Oil Rate में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 26-11-2021 को Mentha Oil Price प्रति किलोग्राम 939.70 रुपए था। 24 नवम्बर को 926.50 रुपए था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में आज शनिवार 27-11-2021 को Mint Oil Rate प्रति किलोग्राम 940 रुपए है। कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि Mentha Oil Rate में आ रही गिरावट का मतलब उपभोक्ता पक्ष की ओर से मांग बेहद कमजोर है। औद्योगिक मांग भी नहीं बढ़ रही है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि सर्दियों के मौसम में मांग बढ़ने से Mentha Oil Price में इजाफा होगा। ऐसे में निवेशकों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।