कोरोना पर विजय पाने के लिए हर किसी की भूमिका महत्वपूर्ण: सीएम
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 'मेरा गांव, कोरोना मुक्त गांव' की तर्ज पर पुलिस विभाग ने 'मेरी लाइन, कोरोना मुक्त लाइन' का संकल्प लिया है। यह प्रयास प्रेरणास्पद है। सभी के सहयोग से ही प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ है। कोरोना पर विजय पाने के लिए चिकित्साकर्मियों, पुलिसकर्मियों, स्वच्छताकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहनों सहित प्रदेश के हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।