31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच दिन तक कई जिलों में ओला-बारिश के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आज से पांच दिन तक कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना भी बताई है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 20 Mar 2023, 8:35 PM IST

rain-1.jpg

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार यूपी के कुछ जिलों में 25 मार्च तक बदली-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। सोमवार 20 मार्च को पूरे प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं सामान्य बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में ओले पड़ने की चेतावनी भी जारी की है। इससे पहले शनिवार देर शाम हुई बारिश से मऊ जिले में पेड़ गिर गए। इससे यातायात बाधित हो गया।

पिछले 24 घंटों के दरम्यान राज्य के विभिन्न अंचलों में हल्की से सामान्य बारिश हुई। मीरजापुर के मड़िहान में सबसे अधिक पांच सेण्टीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इसके अलावा भदोही के ज्ञानपुर में चार, अलीगढ़ के इग्लास में तीन, मथुरा के छाता में तीन, बुलंदशहर, फिरोजाबाद के जसराना, बुलंदशहर के सिकन्दराबाद, मथुरा के मांट में दो-दो, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना, अयोध्या, वाराणसी, हरदोई, चुनार में एक-एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मऊ में ढाई घंटे मूसलाधार बारिश, शहर व गांव जलमग्न
मऊ में आकाशीय बिजली की डरावनी गरज और चमक के साथ शनिवार की देर शाम हुई मूसलाधार बारिश लगातार ढाई घंटे तक अनवरत चलती रही। इस दौरान नगर सहित कई क्षेत्रों में ओले भी पड़े। बारिश ने नगर पालिका प्रशासन के अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दिया। बारिश से शहर के कई मोहल्लों में कहीं सड़कें लबालब हो गई तो कहीं घरों में पानी घुसने लगा।

यह भी पढ़ें :अयोध्या में सीएम ने किया रामलला के भवन का लोकार्पण, किया बड़ा ऐलान

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 20 मार्च को आगरा, औरय्या, बहराइच, बलरामपुर, बांदा, चित्रकूट, एटा, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गोण्डा, हमीरपुर, हाथरस, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कौशाम्बी, ललितपुर, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मीरजापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र और श्रावस्ती में ओलावृष्ट हो सकती है।

यह भी पढ़ें : फसल पर संकट आते ही बजेगा अलार्म, किसानों की मददगार बनेगी ये डिवाइस

इसी तरह अम्बेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, बाराबंकी, बरेली, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, गोण्डा, हरदोई, कन्नौज, लखनऊ, मीरजापुर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, ललितपुर, संभल, शाहजहांपुर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर व उन्नाव में भी ओले पड़ सकते हैं।