investment schemes हाल के वर्षों में आपने शारदा घोटाला और पीएसीएल जैसी तमाम कंपनियों के नाम सुने होंगे। जो रातों-रात आती हैं और पैसा दोगुना करने का लालच देकर पैसे वसूलती हैं कुछ दिन तक कंपनियां निवेशकों को पैसा तो देती हैं पर जब यह ज्यादा पैसा जुटा लेती हैं तो फिर रातों-रात फरार हो जाती हैं। इनसे बचने के साथ सुरक्षित निवेश के लिए आप फिक्स्ड डिपॉजिट, म्यूच्यूअल फंड, किसान विकास पत्र या फिर अन्य सरकारी संसाधनों में निवेश कर सकते हैं जहां बेहतर रिटर्न मिलता है।