8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बसपा का चुनावी अभियान : एक माह तक गांव-गांव की खाक छानेंगे बसपा प्रदेश अध्यक्ष

माायावती मंडलवार प्रत्येक लोकसभा सीट की समीक्षा कर रही हैं।  

2 min read
Google source verification
mayawati

बसपा का चुनावी अभियान : एक माह तक गांव-गांव की खाक छानेंगे बसपा प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ. उप्र से लोकसभा की 80 सीटों के लिए सभी दलों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा ने जहां बूथवार चुनावी रणनीति बनायी है वहीं, बसपा प्रमुख मायावती मंडलवार प्रत्येक लोकसभा सीट की समीक्षा कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने पहले चरण में पश्चिमी उप्र की 12 सीटों को फोकस किया है। मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों और बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा को 1 सितंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय होने के निर्देश दिए हैं। पार्टी पदाधिकारी प्रत्येक लोकसभा सीट की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करेंगे।
मायावती के लिए ये 12 सीटें अहम
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिन 12 लोकसभा सीटों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है उनमें- कैराना, सहारनपुर, नगीना, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, मेरठ, बागपत, फतेहपुर सीकरी, आंवला और शाहजहांपुर शामिल हैं। बसपा के निचले स्तर के कार्यकर्ता से लेकर कोआर्डीनेटर तक एक सितंबर से ग्राउंड रिपोर्ट बनाना शुरू कर देंगे। इस दौरान बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भी प्रत्येक मंडल में दो दिन रहेंगे।
राजनीतिक माहौल के लेंगे थाह
मायावती निर्देश दिया है कि कार्यकर्ता और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष इस दौरान गांवों का दौरा करेंगे और मौजूदा राजनीतिक माहौल की थाह लेंगे। वह संगठन के लोगों से खुली चर्चा भी करेंगे। ग्रामीण मतदाताओं से ही भाजपा की रणनीति की काट भी पूछी जाएगी। इस दौरान प्रत्येक बूथ पर बनीं दलित, मुस्लिम और पिछड़े वर्गों की अलग-अलग कमेटियोंं की भी राय ली जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा प्रत्येक मंडल के हर जिले में दो-दो दिन रुकेंगे।
लखनऊ में पार्टी मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा एक व दो सितंबर को आगरा मंडल में रहेंगे। तीन व चार को अलीगढ़, छह व सात को बरेली मंडल और आठ व नौ को मुरादाबाद मंडल के जिलों की समीक्षा करेंगे। उनका मुख्य फोकस दलितों को जोडऩे पर रहेगा। इसके साथ ही वह भाजपा की उस रणनीति की काट तलाशेंगे जिसके तहत वह लगातार दलितों को अपनी ओर खींचने का प्रयास कर रही है।
29 सितंबर तक सघन दौरे का कार्यक्रम
पार्टी अध्यक्ष को लगातार जिलों का दौरा करने का निर्देश जारी किया गया है। मुख्यालय से जारी निर्देशों के मुताबिक कुशवाहा 13 व 14 सितंबर को सहारनपुर मंडल तथा 15 और 16 सितंबर को मेरठ मंडल में रहेंगे। इसके बाद 17 से 29 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में रहेंगे। यहां वे आजमगढ़, वाराणसी व मिर्जापुर , कानपुर, झांसी तथा चित्रकूट मंडल में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इस प्रवास के दौरान बूथ और सेक्टर स्तर तक के कार्यकर्ता से वे वार्ता करेंगे।