29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव रेप कांड में फंसे विधायक कुलदीप सिंह सेंगर भाजपा से निलंबित, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का आया बड़ा बयान

- MLA Kuldeep Singh Sengar भाजपा से निलंबित- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- Unnao Rape Victim के साथ खड़ी सरकार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 30 Jul 2019, 3:18 PM IST

MLA Kuldeep Singh Sengar

Unnao Rape Case : विधायक कुलदीप सिंह सेंगर भाजपा से निष्कासित

लखनऊ. उन्नाव रेप कांड (Unnao Rape Case) में फंसे विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (Kulddep Singh Sengar) को भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने कहा कि कुलदीप सिंह पहले से ही पार्टी से निलंबित चल रहे है। पूर्व अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय से भी बात हुई है। पार्टी कुलदीप सेंगर को बचाने के पक्ष में कभी नहीं रही है। पार्टी पहले ही कुलदीप सेंगर को पार्टी से निलंबित कर चुकी है। सरकार निष्पक्ष जांच के पक्ष में है, इसीलिए जांच सीबीआई (CBI) को सौंपी गई है। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां हो हल्का मचा रही हैं, क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। योगी सरकार की लोकप्रियता के कारण कभी सोनभद्र तो कभी उन्नाव की घटना को उठा रहे हैं, उनके पास कोई मुद्दा नहीं है।

गौरतलब है कि सीतापुर जेल में बंद विधायक पर बलात्कार, हत्या और हत्या के साजिश का मुकदमा दर्ज है। रविवार को रायबरेली में ट्रक ने पीड़िता की कार को टक्कर मारी थी, जिसमें पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई। पीड़िता और उसका वकील राजधानी के केजीएमयू (KGMU) में वेंटिलेटर पर हैं। पीड़िता के परिजनों ने विधायक पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है।

सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ- स्वतंत्र देव सिंह

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि रायबरेली एक्सीडेंट एक दुखद हादसा है। सरकार पूरी तरह से पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ी है। उसका उचित इलाज सरकारी खर्च पर चल रहा है। बड़े से बड़ा डॉक्टर इसके लिए लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में जिस ट्रक मालिक का नाम आ रहा है, वह पूर्व में सपा का सचिव रहा है, इसकी भी जांच चल रही हैं। इसके साथ ही सरकार ने परिवार द्वारा सीबीआई जांच की मांग की गई थी, जिसको भी मान लिया गया है।

राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी हंगामा

उन्नाव रेप पीड़िता एक्सीडेंट कांड को लेकर सपा, बसपा और कांग्रेस सहित विपक्षी दल सरकार पर चौतरफा दबाव बना रहे थे। उन्नाव रेप पीड़िता एक्सीडेंट कांड को लेकर राज्यसभा के बाद मंगलवार को लोकसभा में भी जमकर हंगामा हुआ। अब तक विधायक को बीजेपी से निष्कासित क्यों नहीं किया गया? इसे लेकर विपक्षी दल सरकार की मंशा पर सवाल उठा रहे थे। मामले में भारतीय जनता पार्टी बैकफुट पर थी और कहा जा रहा था कि किसी भी वक्त सेंगर को भाजपा से निष्कासित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : उन्नाव रेप कांड में बैकफुट पर भारतीय जनता पार्टी, विपक्ष ने घेरा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए पूछा था कि विधायक सेंगर को अब तक भारतीय जनता पार्टी से क्यों नहीं निकाला गया? उन पर बलात्कार का मामला तो दर्ज था ही, अब हत्या और हत्या के प्रयास का केस भी दर्ज हो गया। वहीं, समाजवादी पार्टी के एमएलसी सुनील सिंह साजन ने कहा कि कुलदीप सेंगर सरकार के सबसे चहेते विधायक हैं। इसलिए सरकार इन्हें बचा रही है।

यह भी पढ़ें : भाजपा विधायक समेत 25 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, ट्रक ड्राइवर की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस