31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mohan Bhagwat in Chitrakoot : तपोभूमि में यूपी की नब्ज टटोलेगा संघ, यूपी विधानसभा चुनाव पर मंथन

Mohan Bhagwat in Chitrakoot- सात दिवसीय प्रवास पर चित्रकूट पहुंचे मोहन भागवत, सीएम योगी के कामकाज भी होगा आंकलन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 6 Jul 2021, 4:27 PM IST

RSS Chief Mohan Bhagwat in Chitrakoot

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
चित्रकूट. RSS Chief Mohan Bhagwat in Chitrakoot- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत तपोभूमि चित्रकूट में सात दिनों तक यूपी की सियासी नब्ज टटोलेंगे। इस दौरान चुनावी रणनीति पर मंथन के साथ ही सरकार के कामकाज का भी आंकलन किया जा सकता है। मंगलवार को सुबह छह बजे मोहन भागवत चित्रकूट पहुंचे। संघ के पदाधिकारियों व प्रशासनिक अफसरों ने उनका जोरदार स्वागत किया। चित्रकूट के दीन दयाल शोध संस्थान के आरोग्यधाम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नौ से 12 जुलाई तक चिंतन शिविर है, जिसमें अखिल भारतीय संघ के सभी पदाधिकारी और क्षेत्र प्रचारक शामिल हो रहे हैं। बैठक भले ही नौ जुलाई को शुरू होनी है लेकिन संघ प्रमुख तीन दिन पहले ही चित्रकूट पहुंच गए हैं। इस दौरान वह चित्रकूट के साधु-संतों से मुलाकात कर यूपी के माहौल की थाह लेने की कोशिश करेंगे। उनके दौरे के मद्देनजर यूपी और एमपी प्रशासन ने सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

चित्रकूट में 9 जुलाई से 13 जुलाई तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय स्तरीय बैठक होनी है। इस बैठक में संघ के कार्यों पर चर्चा की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होनी है। बैठक में संघ के देश के कोने-कोने से क्षेत्रीय प्रचारक भी शामिल हो रहे हैं। सर संघचालक इस राष्ट्रीय स्तरीय बैठक में शामिल होने आ रहे हैं। 10 और 11 जुलाई को करीब 300 प्रांतीय प्रचारकों के साथ मोहन भागवत वर्चुअली बैठक लेंगे। आरएसएस की यह बैठक हर साल होती है। अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनावों से पहले संघ की इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में यूपी-एमपी के कई बीजेपी नेता व मंत्रियों के भी पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : नाराज कार्यकर्ताओं को ऐसे मनाएगी बीजेपी, पद और प्रतिष्ठा भी मिलेगा