विभिन्न क्षेत्रों में पहले पायदान में रहने वाला उत्तर प्रदेश अब निर्यात में भी रिकार्ड बना रहा है। अप्रैल 2020-2021 से लेकर अप्रैल 2021-2022 के दौरान यूपी का निर्यात 1,07,423.5 करोड़ से बढ़कर 1,40,123.5 करोड़ रुपए हो गया। समग्रता में यह करीब 30 फीसद की वृद्धि है। इस निर्यात में मुख्य हिस्सा एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) से जुड़े सामानों का है। प्रोजेक्ट्स गुड्स फॉर स्पेशल पर्पज में 2747 फीसद तक निर्यात बढ़ा है।