6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुकेश शर्मा महानगर अध्यक्ष बने,रक्षामंत्री ने दी बधाई

कैण्ट उपचुनाव में पार्टी को सफलता प्राप्त हुयी थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 28 Nov 2019, 4:37 PM IST

मुकेश शर्मा महानगर अध्यक्ष बने,रक्षामंत्री ने दी बधाई  

मुकेश शर्मा महानगर अध्यक्ष बने,रक्षामंत्री ने दी बधाई  

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर में मुकेश शर्मा को लखनऊ महानगर का अध्यक्ष घोषित किया गया। भाजपा के 39 वर्षों के कार्यकाल में लगातार दूसरा कार्यकाल पाने वाले जयपाल सिंह के बाद मुकेश शर्मा ऐसे दूसरे अध्यक्ष हैं।

मुकेश शर्मा को निर्विवाद रहकर काम करने और कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता का लाभ मिला जिसके कारण 20 नवम्बर को नामंकन में 42 मण्डल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों में से 36 ने मुकेश शर्मा का समर्थन किया था। मुकेश शर्मा के पहले कार्यकाल के दौरान पार्टी को 2017 में विधानसभा और नगर निगम चुनाव, 2019 में लोकसभा और कैण्ट उपचुनाव में पार्टी को सफलता प्राप्त हुयी थी।

जिसमें 2017 विधानसभा चुनाव में आजादी के बाद भाजपा ने सरोजनीनगर सीट पहली बार जीतकर राजधानी की सभी छः विधानसभा सीटों पर एक साथ पहली बार विजय प्राप्त की थी। ऐसे में मुकेश शर्मा को दूसरा कार्यकाल मिलना तय माना जा रहा था। लखनऊ महानगर अध्यक्ष घोषित होने की सूचना के बाद महानगर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त हो गयी।