12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP DGP News: मुकुल गोयल बनेंगे यूपी के अगले डीजीपी! रेस में दो IPS को छोड़ा पीछे, योगी सरकार आज करेगी ऐलान

UP DGP News: यूपी डीजीपी एचसी अवस्थी (UP DGP HC Awasthi) आज रिटायर हो रहे हैं। सूत्रों की अगर मानें तो यूपी के अगले डीजीपी की दौड़ में सबसे आगे मुकुल गोयल (Mukul Goyal) हैं। आज उनके नाम का ऐलान भी हो सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 30 Jun 2021, 11:44 AM IST

up_dgp_mukul_goyal_1.jpg

लखनऊ. UP DGP News: यूपी डीजीपी एचसी अवस्थी (UP DGP HC Awasthi) आज रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि उत्तर प्रदेश का अगला डीजीपी कौन होगा। यूपी के अगले डीजीपी के नाम को लेकर कवायद भी तेज हो गई है। सूत्रों की अगर मानें तो यूपी के अगले डीजीपी की दौड़ में सबसे आगे मुकुल गोयल (Mukul Goyal) हैं। आज उनके नाम का ऐलान भी हो सकता है। मुकुल गोयल को लकर चर्चाओं का बाजार इसलिए भी गर्म है, क्योंकि कल यानी मंगलवार को उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से मुलाकात की थी।

रेस में मुकुल गोयल सबसे आगे

आपको बता दें कि केंद्र से यूपीएससी ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में तैनात 1986 बैच के आईपीएस नासिर कमाल (IPS Nasir Kamal), बीएसएफ के एडीजी और 1987 बैच के आईपीएस मुकुल गोयल और यूपी के डीजी ईओडब्ल्यू-एसआईटी और 1987 बैच के आईपीएस डॉ.आरपी सिंह (IPS DR IP Singh) के नामों का पैनल यूपी सरकार को डीजीपी पद के लिए भेजा है। सीनियरिटी के हिसाब से भेजे गए इन तीन नामों में से ही यूपी सरकार किसी एक को प्रदेश का नया डीजीपी बनाएगी। जानकारी के मुताबिक मुकुल गोयल के डीजीपी बनने की संभावना सबसे ज्यादा हैं। IPS नासिर कमाल के बाद डीजी EOW आरपी सिंह और ADG BSF मुकुल गोयल का नाम UPSC की लिस्ट में है। इन दोनों अफसरों ने बारी-बारी से सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। जानकारी के मुताबित इन्हीं दोनों अफसरों में से किसी एक को यूपी पुलिस की कमान सौंपी जा सकती है।

कौन हैं मुकुल गोयल

1987 बैच के IPS अफसर मुकुल गोयल मूल रूप से यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले हैं। मुकुल गोयल आईआईटी दिल्ली से बीटेक हैं, साथ ही एमबीए भी हैं। यूपी के अपने कार्यकाल के दौरान मुकुल गोयल आजमगढ़ के एसपी और वाराणसी, गोरखपुर, सहरानपुर, मेरठ जिलों के एसएसपी भी रह चुके हैं। मुकुल गोयल कानपुर, आगरा, बरेली रेंज के डीआईजी और बरेली जोन के आईजी भी रह चुके हैं। इसके अलावा IPS मुकुल गोयल केंद्र में आईटीबीपी, बीएसएफ, एनडीआरएफ में भी काम कर चुके हैं। यूपी में एडीजी रेलवे, सीबीसीआईडी और अखिलेश यादव की सरकार में यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर भी मुकुल गोयल रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर बाद तक यूपी सरकार अगले डीजीपी के पद पर मुकुल गोयल के नाम की घोषणा कर देगी।

यह भी पढ़ें: कोविड को लेकर एक बार फिर योगी सरकार की तारीफ; यूपी के कालेजों में जल्‍द होंगे प्राचार्यों-शिक्षकों के तबादले