27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली पर मुलायम ने शिवपाल को दिया बड़ा सरप्राईज, फिर दिया यह बयान

मुलायम सिंह यादव अपने छोटे भाई शिवपाल यादव को लगातार सरप्राइज दे रहे हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 8 Nov 2018, 9:16 PM IST

Mulayam Shivpal

Mulayam Shivpal

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संयोजक शिवपाल यादव एक दूसरे का सामना होने से बच रहे हैं। और ऐसा ही हुआ दिवाली के मौके पर जब मुलायम सिंह यादव अपने पत्नी व छोटी बहू अपर्णा यादव के संग शिवपाल सिंह यादव के साथ पहुंचे, लेकिन अखिलेश यादव ने वहां जाना ठीक नहीं समझा। इससे पहले मुलायम सिंह यादव के छोेटे बेटे के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शिवपाल यादव के आने की खबर होते ही अखिलेश वहां से चले गए थे। वहीं मुलायम सिंह यादव अपने छोटे भाई शिवपाल यादव को लगातार सरप्राइज दे रहे हैं। बीते हफ्ते ही मुलायम सिंह यादव अचानक शिवपाल के पार्टी दफ्टर पहुंच गए थे, जिन्हें देख शिवपाल बेहद उत्साहित हुए। यही नहीं उन्होंने नेताजी को प्रसपा (लोहिया) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की पेशकश की थी। वहीं दिवाली के मौके पर भी मुलायम अपने छोटे भाई के सरकारी अावास पहुंच गए। शिवपाल ने खुद बताया कि नेताजी खुद ही पूजा में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान मुलायम सिंह यादव व शिवपाल यादव मीडिया से मिले और बयान भी जारी किया है।

ये भी पढ़ें- शिवपाल ने सपा छोड़ नई पार्टी बनाने की बताई सबसे बड़ी वजह, अभी तक बताया गया था आधा अधूरा सच

परिवार संग मुलायम पहुंचे शिवपाल के घर-

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव हमेशा की तरह दीपावली पर एकजुटता का संदेश देने अचानक छोटे भाई शिवपाल यादव के सरकारी घर व दफ्तर 6 एलबीएस स्थित आवास पहुंचे। उनके साथ पत्नी साधना, छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा भी वहां पहुंचे। सपा संरक्षक ने शिवपाल सिंह यादव के साथ दिवाली पूजन भी किया। वे वहां काफी देर तक रहे। उसके बाद मुलायम व शिवपाल मीडिया से भी मुखातिब हुए हालांकि इस मौके पर उन्होंने राजनीति को लेकर कोई बयानबाजी नहीं की।

ये भी पढ़ें- दिपोत्सव की चमक देख दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक हुईं हैरान, तुरंत किया बहुत बड़ा ऐलान, सीएम योगी के लिए कहा यह

mulayam shivpal IMAGE CREDIT: Patrika

मुलायम ने सरकार से कहा यह-

मुलायम सिंह यादव ने इस दौरान सभी देश वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शहर के मुकाबले गांव में दीपावली ज्यादा धूमधाम से मनाई जाती है। सरकारों को गांव के विकास का खास ख्याल रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें- अखिलेश-डिंपल को स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर देख दर्शकों में दिखी ऐसी दीवानगी, अनोखे तरीके से किया धन्यवाद, बदले में अखिलेश ने की बहुत बड़ी चीज

शिवपाल यादव ने कहा यह-

वहीं शिवपाल सिंह ने इस मौके पर कहा कि अभी मैंने पूजा की है और हमारे साथ पूरा परिवार है। हमारे साथ नेताजी भी पूजा में शामिल हुए और मुझे आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने आगे कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यालय में पहली बार पूजा हुई और पहली ही पूजा में नेताजी हमारे साथ है। हमें नेताजी का आशीर्वाद मिला है। नेताजी खुद ही पूजा में शामिल होने के लिए आए थे।

mulayam shivpal IMAGE CREDIT: Patrika

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग