लखनऊ. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) इन दिनों अपने खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं। बावजूद उसके वे सम्मेलनों व सबसे महत्वपूर्व संसद में सदन की कार्रवाई में शामिल हुए। वहीं गुरुवार को वह समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरी। मौके था स्वतंत्रता दिवस का और हर वर्ष की तरह वह इस वर्ष भी इसको लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पहले राष्ट्रीय ध्वज फहराया, उसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।