मुलायम सिंह यादव ने जारी बयान में कहा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल यादव का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। दूसरे दल में होते हुए भी उनसे मेरे आत्मीय संबंध थे। 2008 में जबलपुर में आयोजित समाजवादी पार्टी के सम्मेलन में शामिल होकर उन्होंने सभी को चकित कर दिया था। प्रतापगढ़ के साधारण ग्रामीण परिवार में उनका जन्म हुआ। उनकी सादगी, उनक मन में गरीबों, शोषितों के लिए पीड़ा उनकी पहचना थी। जीवन भर उनके लिए वह लड़ाई लड़ते रहे।