24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुलायम सिंह यादव पहुंचे शपथ ग्रहण समारोह में, राजनाथ ने की भेंट, इनके बगल की मिली सीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा जीत का आशीर्वाद देने वाले समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरुवार को उनके शपथ ग्रहण समारोह में भी पहुंचे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 30 May 2019, 7:27 PM IST

Mulayam Modi

Mulayam Modi

लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा जीत का आशीर्वाद देने वाले समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरुवार को उनके शपथ ग्रहण समारोह में भी पहुंचे। राष्ट्रपति भवन के लॉन में आयोजित समारोह में मुलायम सिंह यादव पहली कतार में बैठे थे। उनसे लखनऊ से दोबारा सांसद बने राजनाथ सिंह ने भेंट की। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी इस समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। आपको बता दें कि अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद बने हैं, ऐसे में उनके इस कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही थी। मुलायम सिंह यादव के बगल में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, सोनिया गांधी व राहुल गांधी बैठे दिखे।

ये भी पढ़ें- यूपी कैबिनेट बैठक में लिए गए इस फैसले को लेकर स्मृति ने दिया बयान

सीएम योगी, महेंद्र नाथ पांडे भी पहुंचे-

समारोह में सीएम योगी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे, अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल भी पहुंची। राष्ट्रपति भवन के बाहर करीब 6000 हजार लोगों के आने की व्यवस्था थी। शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की शपथ ली। इसके बाद लखनऊ से सांसद बने राजनाथ सिंह ने शपथ ली। वहीं अमित शाह, नितिन गडकरी के साथ अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली।

ये भी पढ़ें- जहरीली शराब से मौत के मामले पर अखिलेश ने योगीराज पर कही बड़ी बात

यूपी से यह सांसद मंत्री बनने की कतार में-

यूपी से कई जिताऊ सांसद के मंत्री बनने की उम्मीद जताई जा रही है। इनमें बरेली से भाजपा सांसद से संतोष गंगवार, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, गाजियाबाद से वीके सिंह, मिर्जापुर से अनुप्रिया पटेल, गौतमबुद्धनगर से महेश शर्मा, इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी, सुल्तानपुर से मेनका गांधी व अमेठी से स्मृति ईरानी के नाम शामिल हैं।