मुलायम सिंह यादव बेटे अखिलेश के साथ मुलायम लगातार मंथन कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि समाजवादी युवजन सभा, समाजवादी छात्रसभा, समाजवादी लोहिया वाहिनी और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के साथ ही संगठन की कई इकाइयों का नये सिरे से गठन करने पर विचार शुरू हो रहा है। पार्टी कार्यालय में अखिलेश यादव द्वारा पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह को बुलाने और नया दायित्व सौंपे जाने की भी सुगबुगाहट रही।