10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री आवास फंड का 79 फीसद अकेले मुलायम सिंह यादव ने ही खर्च कर दिया

अखिलेश भी शाहखर्ची में पीछे नहीं, 3.77 करोड़ खर्च डाले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 8 Oct 2018, 3:43 PM IST

mulayam singh yadav

मुख्यमंत्री आवास फंड का 79 फीसद अकेले मुलायम सिंह यादव ने ही खर्च कर दिया

लखनऊ. देश के सबसे बड़े सियासी कुनबे के मुखिया मुलायम सिंह यादव सियासत की दुनिया में ही सिर्फ दूसरे नेताओं से आगे नहीं हैं बल्कि वे अपने सरकारी बंगले के रखरखाव पर किए जाने वाले खर्च के मामले में भी सबसे आगे हैं। जी हां.... यूपी के पांच पूर्व मुख्‍यमंत्रियों को अलॉट बंगलों के रख-रखाव, सजावट और रंग-रोगन पर पिछले 14 वर्षों में 4 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं जिसमें से लगभग 79 फीसदी, यानी 3.22 करोड़ रुपये केवल समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के आवास हेतु दिया गया है। अंग्रेजी अखबार के खबर के मुताबिक पिछले 14 सालों में उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव अगस्त 2003 से लेकर मई 2007 तक मुख्यमंत्री पर का कार्यभार संभाला। इसके बाद मायावती मई 2007 से लेकर मार्च 2012 तक यूपी की मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहीं। वहीं मुलायाम सिंह के बेटे अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री की कुर्सी मार्च 2012 से लेकर मार्च 2017 तक संभाली और अब योगी आदित्यनाथ इस कुर्सी पर विराजमान हैं।

खबरों के मुताबिक इन सभी सरकारों ने लखनऊ में स्थित मुलायम, कल्‍याण सिंह, नारायण दत्‍त तिवारी, राजनाथ सिह, और मायावती के बंगलों के लिए 4 करोड़ रुपये जारी किए। मुलायम के आवास को 3.22 करोड़ रुपये अलॉट हुए। एक तथ्‍य यह भी है कि कुल रकम का एक बड़ा हिस्‍सा, 3.77 करोड़ अखिलेश यादव की सरकार के दौरान खर्च हुआ। मुलायम के बंगले के अलावा, अखिलेश सरकार ने तिवारी और कल्‍याण सिंह के बंगले को भी पैसा जारी किया। इस बात का खुलासा आरटीआई की जांच में हुआ। इस रिपोर्ट में सामने आया कि उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग ने साल 2004 से 2018 तक यूपी के मुख्यमंत्रियों के बंगलों के नवीनीकरण, सजावट और रखरखाव के पीछे कितने करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इन पांच नेताओं को तब भी आवंटिंत किए गए थे, जब वे सत्‍ता में थे।

RTI रिपोर्ट के मुताबिक किसके बंगले को कितना पैसा दिया गया

-मुलायम सिॆंह यादव 2003 से 2007 तक मुख्यमंत्री पद में रहे। बंगला 5,विक्रमादित्य मार्ग के लिए उनको 3.22 करोड़ रुपए दिए गए।

-तीन बार मुख्यमंत्री रहे एनडी तिवारी को बंगला 1-ए, मॉल एवेन्यू के लिए 48.84 लाख रुपए दिए गए।

-कल्याण सिंह का बंगला 2, मॉल एवेन्यू के लिए 23.75 लाख रुपए।

-राजनाथ सिंह का बंगला 4, कालीदास मार्ग 7.65 लाख रुपए

-मायावती का बंगला, 13ए, मॉल एवेन्यू 4.76 लाख