सपा के प्रदेश कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव ने मंच से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरे जन्मदिन पर संकल्प करो कि किसी को नाराज़ नही करना है और धर्म जाति के नाम पर भेदभाव नही करना है। उन्होंने कहा कि हम सभी को आपसी भेदभाव दूर करके सपा को और मजबूत करना है। 4 बार मैनें सरकार मैंने बनाई, कुछ नेताओं ने अलग होकर पार्टी को कमज़ोर किया, आप सब पार्टी को मजबूत करो।