26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुलायम हो सकते हैं मैनपुरी से सेक्युलर मोर्चा के प्रत्याशी

शिवपाल ने मोर्चा की बैठक में नेता जी के नाम का लाया प्रस्ताव।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 15 Sep 2018, 5:11 PM IST

shivpal

मुलायम हो सकते हैं मैनपुरी से सेक्युलर मोर्चा के प्रत्याशी

लखनऊ. मुलायम सिंह यादव को सेक्युलर मोर्चा ने मैनपुरी से लोकसभा का चुनाव लड़ाने की पहल की है। यहां हुई समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की बैठक में इस आसय की प्रस्ताव रखा गया। शिवपाल यादव ने बताया कि मोर्चा का गठन मुलायम सिंह यादव से बातचीत के बाद की है। बतादें कि शिवपाल यादव ने जब से सेक्युलर मोर्चा के गठन का एलान किया है उसके बाद से यूपी का सियासी पारा गरमा गया है।

वहीं शनिवार को यहां हुई सेक्युलर मोर्चा के बैठक में मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी से लोकसभा का चुनाव लड़ाने की की पहल की गई। बतादें कि शिवपाल यादव सपा के असंतुष्ट नेताओं को अपने साथ जोडऩे के प्रयास में है। पिछले दिनों कई नेता सेक्युलर मोर्चा में शामिल हुए थे। वहीं शुक्रवार को इटावा में सपा की रैली में शिवपाल यादव पर रामगोपाल यादव ने जमकर निशाना साधा था। अब शिवपाल ने मुलायम सिंह को मैनपुरी से चुनाव लड़ाने की बात कह कर सपा में हलचल मचा दी है। पिछले दिनों अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी से लोकसभा का चुनाव लड़ाने की घोषणा की थी, लेकिन अब शिवपाल ने नेताजी को सेक्युलर मोर्चा से मैनपुरी से चुनाव लड़ाने की पहल कर दी है। ऐसे में अब मुलायम सिंह के सामने यह समस्या खड़ी हो जाएगी की वे बेटे के साथ रहेंगे या भाई के साथ।

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर तैयारियों जोरों पर है। एक ओर जहां भाजपा अपना प्रचार अभी से शुरू कर चुकी है तो वहीं सपा और बसपा मिल कर भाजपा को मात देने में लगे हैं। यूपी में सपा और बसपा गठबंधन कर चुनाव लडऩे की पहले की घोषणा कर चुके हैं। यूपी की 80 सीटों पर सपा और बसपा में अभी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि सपा और बसपा करीब-करीब 35-35 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और वहीं दस सीटों पर अन्य दलों को समर्थन करेंगी।

सपा के ये दिग्गज लड़ेंगे चुनाव
माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी की ओर से रामगोपाल यादव संभल से, धर्मेंद्र यादव बंदायूं से, मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से, अक्षय यादव फिरोजाबाद और अखिलेश यादव कन्नौज से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।
बतादें कि २०१४ के लोकसभा चुनाव में सपा को कुल अस्सी में से पांच सीटें मिली थीं। मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ और मैनपुरी से चुनाव लड़े थे और दोनों ही जगहों से जीते थे। वहीं धर्मेंद्र यादव बदायंू, अक्षय यादव फिरोजाबाद और अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव कन्नौज से लोकसभा का चुनाव लड़ीं थीं और ये सभी जीत कर लोकसभा पहुंचे थे। इस बार अखिलेश यादव ने कन्नौज से खुद लोकसभा का चुनाव लडऩे का एलान किया है।