19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुस्लिम युवकों ने कहा- कृष्ण मेरे भी…फिर मंदिर में पढ़ी नमाज, अब वायरल फोटो ने मचाया हड़कंप

- नंदबाबा मंदिर में नमाज पढ़ने वालों पर एफआईआर - हवन-पूजन कर मंदिर का हुआ शुद्धिकरण
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Nov 02, 2020

मुस्लिम युवकों ने कहा- कृष्ण मेरे भी...फिर मंदिर में पढ़ी नमाज, अब वायरल फोटो ने मचाया हड़कंप

मुस्लिम युवकों ने कहा- कृष्ण मेरे भी...फिर मंदिर में पढ़ी नमाज, अब वायरल फोटो ने मचाया हड़कंप

मथुरा. मथुरा. नंदगांव के प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर में नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। इसके फोटो वायरल होने के बाद मंदिर प्रशासन ने चार लोगों पर केस दर्ज कराया है। मंदिर को गंगाजल से भी धोया गया। घटना 29 अक्टूबर की बताई जा रही है। कोरोना की वजह से मंदिर में भीड़ कम थी। जानकारी के मुताबिक मंदिर में चार युवक पहुंचे थे। इन्होंने अपना नाम फैजल खान, मोहम्मद चांद, नीलेश गुप्ता और आलोक बताया। इन युवकों ने खुद को हिंदू-मुस्लिम संस्कृति में विश्वास रखने वाला बताया। मोबाइल में तमाम संत-महंतों के साथ अपनी फोटो भी दिखाई। इन्होंने मंदिर के सेवादार कान्हा गोस्वामी से दर्शन करने की अनुमति मांगी, तो उन्होंने अनुमति दे दी। जिस समय फैजल और चांद मोहम्मद नमाज पढ़ रहे थे, उनके दोस्त नीलेश गुप्ता और आलोक ने फोटो खींच ली। जिसे बाद में वायरल कर दिया।

मंदिर में नमाज की फोटो वायरल

मंदिर में नमाज पढ़ने को लेकर साधु-संतों में गुस्सा है। सेवादार कान्हा गोस्वामी ने थाना बरसाना में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने फैजल, चांद, नीलेश और आलोक पर धारा 153ए , 295 और 505 में केस दर्ज किया है। नमाज अदा करने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने इस पूरे प्रकरण की जांच खुफिया विभाग को भी सौंपी है। मंदिर में नमाज पढ़ने और उसकी फोटो, वीडियो वायरल करने के पीछे आखिर क्या मंशा थी अब इसकी भी जांच की जा रही है।

ये था पूरा मामला

मंदिर में नमाज पढ़े जाने की इन तस्वीरों के बारे में मंदिर के सेवायत कान्हा गोस्वामी ने बताया कि 29 अक्टूबर को 4 युवक नंदगांव मंदिर आये थे, जिसमें से एक युवक ने टोपी लगा रखी थी। टोपी लगाए युवक को मंदिर में देख हम भी हैरान हुए थे। टोपी में मंदिर में आने पर फैजल ने पुजारी से कहा कि क्या कृष्ण आपके ही है। कृष्ण हम सबके है। इसके बाद फैजल ने वहां खड़े लोगों और पुजारी को रामायण की कई चौपाई भी सुनाई थी। जानकारी पर दिल्ली निवासी युवको ने बताया कि वह साइकिल से ब्रज चौरासी कोस यात्रा करने आये हैं। दर्शन और बातचीत के बाद मंदिर के पुजारी ने उन्हें प्रसाद दिया और उसके बाद वे चारों युवक दर्शन कर मंदिर परिसर में घूमते हुए आगे चले गए। जिसके बाद अब फोन और सोशल मीडिया से पता चला कि उन युवकों ने मंदिर के किसी कोने में नमाज पढ़ी थी।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग