27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादीशुदा मुस्लिम युवक शादी का बना रहा था दबाव, उठा ले जाने की देता था धमकी, लड़की ने लगा ली फांसी

शादीशुदा युवक रफीक सिद्दीकी कई दिनों से शादी करने का प्रेशर दे रहा था। बेटी को उठा ले जाने की धमकी भी देता था।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 10 Jan 2023, 6:25 PM IST

पुलिस ने लिया घटना का संज्ञान, शुरू की जांच

पुलिस ने लिया घटना का संज्ञान, शुरू की जांच

राजधानी लखनऊ में मड़ियांव क्षेत्र के प्रेमनगर में रहने वाली 17 साल की युवती ने रविवार शाम को घर में फांसी लगा ली। परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम युवक उसकी बेटी पर लगातार शादी करने का प्रेशर दे रहा था। जबकि वो पहले से शादीशुदा है। जिसकी वजह से परेशान होकर बेटी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

पिता ने दिया पुलिस को बयान

हरदोई के संडीला निवासी कारपेंटर ने प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह को बताया कि बड़ी बेटी ने आठवीं क्लास तक ही पढ़ाई की थी और उसने आगे की पढ़ाई के लिए मना कर दिया था। गुरूवार को पत्नी और छोटी बेटी के साथ संडीला आए थे। बड़ी बेटी घर पर अकेली थी। उन्होंने कहा कि जब हम लोग रविवार को घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया तो कोई जब जवाब नहीं आया। हमलोग परेशान हो गए और दरवाजा तोड़कर अंदर आ गए। देखा की बेटी का फंदे से लटकी हुई है।

यह सब देखकर पत्नी और छोटी बेटी रोने लगी। तुरंत पुलिस को सुचना दी। पिता का आरोप है कि प्रीतिनगर का रहने वाला शादीशुदा युवक रफीक सिद्दीकी कई दिनों से शादी करने का बेटी पर प्रेशर दे रहा था और बेटी को परेशान करता था। रफीक बेटी को उठा ले जाने की धमकी भी देता था। जिसके कारण आज हमारी बेटी हमारे बीच में नहीं है।

पुलिस ने लिया घटना का संज्ञान, शुरू की जांच

प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने बतायाकि रफीक सिद्दीकी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने कहाकि अभी की जांच में यह पता चला है कि शनिवार की रात को युवती की रफीक से बात हुई थी। फोन की डिटेल से आगे की कार्यवाही की जाएगी।