उन्होंने कहा कि मुझे ही नहीं मालूम कि मैं 5 अक्टूबर को हज़ारों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी के आगरा में होने वाले राज्य स्तरीय अधिवेशन में सपा में शामिल होने जा रहा हूं। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल हम अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से सलाह लेंगे। अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है, क्योंकि लोकसभा चुनाव में अभी वक्त है।