लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के नेता के घर राष्ट्रीय स्तर के पहलवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। रविवार सुबह भाजपा के मीडिया प्रभारी रुखसाना नकवी (Rukhsana Nakvi) के घर के एक कमरे में पहलवान रेशम सिंह (Resham Singh) का शव फंदे से लटका मिला, जिसे देख उनके होश उड़ गए। पहलवान की किन परिस्थितियों में मौत हुई है, इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक पार्टी में कार्यकर्ता था व लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहा था। सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) ने भी प्रदेश व देश का गौरव बढ़ाने के लिए रेशम सिंह से मिलकर उसकी तारीफ की थी वह हर संभव मदद के आश्वासन दिया था। बीते वर्ष ही वह नेपाल में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर आया था।