लखनऊ, (Ayushman card) मुश्किल नहीं है कुछ भी अगर ठान लीजिए, जी, हाँ यह करके दिखाया है मलिहाबाद ब्लाक के पूर्वा आंगनबाड़ी केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नविता ने । प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) और मुख्यमंत्री जन आरोग्य आभियान के पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जहाँ हर जोर आजमाइश की जा रही है वहीँ नविता ने दो दिन में ही 239 लाभार्थियों के कार्ड बनवाकर एक मिसाल पेश की है।